 रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़
 जगदलपुर, बस्तर
  हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 ग्राम पंचायत पोटियावंड — छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा से सटे इस इलाके में रेत माफियाओं का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है। सीमा क्षेत्र में नदी से खुलेआम रेत निकाली जा रही है और भारी वाहनों में भरकर तस्करी की जा रही है।

⚠️ गंभीर स्थिति:

बिना अनुमति नदी की तली को खोदकर रेत उठाई जा रही है।

ट्रैक्टर, हाइवा और डंपर से ओड़िशा और आसपास के इलाकों में अवैध परिवहन।

पंचायत क्षेत्र की सड़कों की हालत बिगड़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों को प्रशासनिक लापरवाही से गहरा आक्रोश।

ग्रामीणों का आरोप – “प्रशासन को बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। माफिया रात-दिन रेत निकालकर करोड़ों का कारोबार उड़ीसा से कर रहे हैं और गाँव की आम जनता सिर्फ धूल और खतरे में जी रही है।”

बड़ा सवाल – क्या रेत तस्करी रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस मिलकर ठोस कदम उठाएंगे या माफियाओं की यह बेधड़क करतूत ऐसे ही जारी रहेगी?

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply