📍 जगदलपुर/तोकापाल
तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र के भेजरीपदर गांव में बना सार्वजनिक शौचालय अब किराना दुकान के रूप में इस्तेमाल हो रहा है।
यह नज़ारा देखकर ग्रामीणों ने जमकर तंज़ कसा –

👉 “जब शौचालय में किराना दुकान चल सकती है, तो सरकार यहां प्रीमियम शराब दुकान भी खोल दे… कम से कम रेवेन्यू तो बढ़ेगा!”




🔴 स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां

ग्रामीणों का कहना है कि –

सार्वजनिक शौचालय जनसुविधा के लिए बने थे, न कि व्यापार के लिए।

अब तो हालत यह है कि शौचालय स्वच्छता का नहीं, बल्कि व्यवसाय का केंद्र बन गए हैं।

“शौचालय में दुकान – स्वच्छ भारत मिशन का नया मॉडल!”





🔴 अधिकारी बेख़बर, हकीकत बेक़ाबू

गांव के सचिव श्री लछमनी का कहना है कि जिला पंचायत से स्वीकृत हुआ है तब लो लगाए है सिरीसगुड में भी लगाए है टैक्स भी देते है

पंचायत के सीईओ बोले – “वहां कोई दुकान नहीं है।”


लेकिन तस्वीरें और हकीकत चीख-चीखकर कह रही हैं कि


👉 “शौचालय परिसर में दुकान खुली है और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं।”




⚡ ग्रामीणों का व्यंग्यात्मक सवाल

अगर यह दुकान नहीं है तो फिर यह “सुविधा स्टोर” किसके संरक्षण में चल रहा है❓

क्या पंचायत का नया नवाचार यही है कि –
“शौचालय बने व्यापार, और व्यापार बने अफसरों की कमाई का आधार!”





✅ जनता की मांग

जिला प्रशासन तत्काल जांच करे।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

सार्वजनिक संपत्ति को व्यवसाय का अड्डा बनने से रोका जाए।





✍️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट
👉 📲 हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply