जिला-बस्तर, जगदलपुर
दिनांक : 22.09.2025

📌 बस्तर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
📌 चंद घंटों में पकड़ा गया आरोपी
📌 पुराने विवाद में चचेरे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
📌 बोधघाट थाना क्षेत्र का मामला
📌 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधघाट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते अपने ही चचेरे भाई पर धारदार हथियार बंडा से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

📍 आरोपी का नाम :
बलराज बघेल पिता रमेश बघेल
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – संजय गाँधी वार्ड, जगदलपुर

घटना विवरण

दिनांक 21.09.2025 को प्रार्थिया प्रिया बघेल पति किशन बघेल, निवासी संजय गाँधी वार्ड, थाना बोधघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा ससुर का लड़का बलराज बघेल ने सुबह करीब 08:00 बजे जमीन विवाद को लेकर उसके पति किशन बघेल पर धारदार हथियार (बंडा) से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में किशन बघेल के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। वर्तमान में उसका उपचार मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में चल रहा है।

पुलिस कार्यवाही

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट श्री लीलाधर राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त धारदार बंडा पेश किया, जिसे जप्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी

  • निरीक्षक – लीलाधर राठौर
  • उ.नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
  • प्र.आर. – मयाराम कश्यप
  • आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो

रिपोर्ट: ओम साहू
👉 हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply