जगदलपुर, 23 सितम्बर 2025

➡️ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जगदलपुर द्वारा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की 20 महिला प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों का विशेष भ्रमण कराया गया।

👉 इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने मसाला उद्योग, बेकरी उत्पाद और बांस कला केंद्र से संबंधित उद्योगों का दौरा किया। यहां उन्हें उद्योग संचालन, उत्पादन प्रक्रिया और बाजार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

✨ भ्रमण के दौरान उद्योगपतियों ने उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान किया और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

🙌 इस मौके पर क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजीत सुन्दर बिलुंग, सहायक प्रबंधक श्री प्रफुल्ल कुमार लाखन, उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी और पॉलीटेक्निक प्रशिक्षक श्री विपिन मिश्रा उपस्थित रहे।

🖊️ रिपोर्ट: ओम साहू

🔗 अधिक अपडेट्स के लिए जुड़ें: WhatsApp Channel

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply