
🚨 जगदलपुर वासियों सावधान! 🚨
कहीं आपके बच्चे को डॉक्टर FDC Combination वाली खांसी की दवा तो नहीं लिख रहे? या आप खुद ही मेडिकल स्टोर से बिना सलाह के कफ सिरप खरीद कर बच्चे को पिला रहे हैं? या फिर किसी झोलाछाप “डॉक्टर” से अपने नन्हे बच्चे का इलाज करा रहे हैं?
अगर हाँ, तो हो जाइए सावधान! क्योंकि इन गलतियों से दो साल से कम उम्र के बच्चों की जान तक जा सकती है। कई Coldrif, Alex, Corex-DX जैसे सिरप्स में Dextromethorphan, Chlorpheniramine जैसे घटक होते हैं, जिन्हें 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रतिबंधित किया है।
✅ सही कदम:
- बच्चे को कोई भी कफ सिरप देने से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह लें।
- Coldrif या Dextromethorphan युक्त सिरप 4 वर्ष से छोटे बच्चों को न दें।
- झोलाछाप डॉक्टरों से दूरी बनाएँ — और संदिग्ध प्रिस्क्रिप्शन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।
PIB FactCheck और CDSCO Advisory के अनुसार, यह दावा भ्रामक है कि सरकार ने सभी कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। असल में, बच्चों में उपयोग होने वाले कुछ FDC संयोजनों पर ही रोक है — जो 2–4 वर्ष की आयु में खतरनाक प्रभाव डाल सकते हैं।
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
📲 WhatsApp चैनल से जुड़ें