💥 CG Pahat News — विशेष रिपोर्ट – फॉलोअप news

📍 जगदलपुर | रिपोर्ट: ओम साहू | छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़ प्रबंध संपादक #ब्यूरो चीफ दबंग केशरी नेशनल न्यूज़

लगातार ओवररेटिंग की शिकायत पर दबंग केशरी ब्यूरो चीफ ओम साहू ने फरवरी 2025 से लगातार खबरे प्रकाशित करते रहे विभाग के अधिकारी नजरअंदाज किए जनहित के लिए cpgram में शिकायत किया गया जांच हुआ और जांच रिपोर्ट फर्जी बनाई गई

खबर की पेपर कटिंग

जगदलपुर के विदेशी मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग और फर्जी बिलिंग के खिलाफ दर्ज शिकायत को दबाने के लिए तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी ने गलत जांच रिपोर्ट दी। शिकायत में तारीख, बिल, वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद होने के बावजूद रिपोर्ट में लिखा गया — “शिकायत नहीं की गई।”

बिल की कॉपी डेट टाइम दुकान नाम के साथ

📜 जांच रिपोर्ट में झूठ और सत्य की दबे आवाज़

पत्रकार ओम साहू द्वारा दर्ज शिकायत क्रमांक 51112039060 (CSMCL Portal) में स्पष्ट था कि चांदनी चौक विदेशी मदिरा दुकान में ₹220 की बीयर ₹250 में बेची गई। शिकायत CSMCL, मनपसंद ऐप और 14405 टोल फ्री नंबर पर की गई थी।

शिकायत का डिटेल

⚠️ किसे बचाया जा रहा था?

जांच में यह भी सामने आया कि आबकारी अधिकारी ने रक्षक सिक्योरिटी कंपनी और उसके भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया। वही कंपनी दुकानों की सुरक्षा और काउंटर संचालन संभाल रही थी और ओवररेटिंग में शामिल पाई गई।

संयुक्त कलेक्टर की अनुशंसा

“यह केवल ओवररेटिंग का मामला नहीं, बल्कि प्रशासन के भीतर चल रहे भ्रष्ट नेटवर्क का पर्दाफाश है।”— ओम साहू

📣 जनता की मांग

  • झूठी जांच रिपोर्ट देने वाले जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए।
  • संयुक्त कलेक्टर की सिफारिश रद्द कर शिकायत पुनः बहाल की जाए।
  • रक्षक सिक्योरिटी कंपनी की भूमिका की CBI/EOW से जांच हो।

🗞️ छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़ — सच्चाई की आवाज़ जो सत्ता के सामने भी झुकती नहीं।

📍 कार्यालय: जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)
📞 9926750985 | 🔗 WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply