सेवा सेतु केंद्र भैरमगढ़ के माध्यम से आसान हो रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच

बीजापुर 05 नवम्बर 2026- जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल जनसेवा पहल के अंतर्गत सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को प्रमाण-पत्र संबंधी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है।इसी क्रम में भैरमगढ़ निवासी ’’आलोक अमन गेस्मा’’ के आय प्रमाण-पत्र हेतु सेवा सेतु केंद्र भैरमगढ़ के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस संबंध में आवेदक ’’गजेंद्र नाग’’ द्वारा प्रस्तुत आवेदन का संदर्भ क्रमांक ’’0706012618010082’’ है। डिजिटल माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु के माध्यम से आय, निवास, जाति एवं विवाह पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता एवं समयबद्धता को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply