
थाना बोधघाट की बड़ी कार्यवाही : 05 किलो गांजा सहित 02 तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में जेल रवाना
जिला बस्तर, जगदलपुर / दिनांक : 20 नवंबर 2025
🔴 प्रमुख बिंदु :
- थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही, नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा
- अवैध नशीली मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की तैयारी में जुटे 02 आरोपी गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से लगभग 05 कि.ग्रा. गांजा बरामद, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000/-
- NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बोधघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री की तैयारी में जुटे 02 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
👮 मुखबिर की सूचना पर बनी विशेष टीम, रातोंरात दबिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशा–निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई हेतु टीम गठित की गई। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दिनांक 19.11.2025 की रात्रि में सर्गीपाल रोड, रेलवे साइडिंग के पास दबिश दी गई, जहां दो युवक संदिग्ध अवस्था में ग्राहक का इंतजार करते पाए गए।
🔎 गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त मादक पदार्थ का विवरण :
- आरोपी 1 : जितेंद्र कुमार नाग, पिता भादू राम नाग, उम्र 24 वर्ष, निवासी जांगरपाल, थाना पुष्पाल, जिला सुकमा
- आरोपी 2 : सुनील नाग, पिता सुखदेव नाग, उम्र 25 वर्ष, निवासी सौतनार, थाना तोंगपाल, जिला सुकमा
- दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 05 कि.ग्रा. गांजा बरामद, जिसका खुदरा बाजार मूल्य लगभग ₹2,50,000/- आंका गया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधि–सम्मत कार्यवाही की गई। आज दिनांक 20.11.2025 को आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
👥 कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी :
- निरीक्षक : लीलाधर राठौर (थाना प्रभारी बोधघाट)
- उप निरीक्षक : लोकेश्वर नाग
- प्र.आर. : पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, सुनील मनहर, बलराम कश्यप
- आरक्षक : होरी लाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार
बस्तर पुलिस द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ की जा रही ऐसी लगातार सख्त कार्यवाहियां यह संदेश देती हैं कि जिला बस्तर में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कानून का शिकंजा और अधिक कड़ा होता जाएगा।
रिपोर्ट : ओम साहू
📲 ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए – हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें