जगदलपुर/बकावण्ड। बकावण्ड विकासखण्ड के राजनगर ग्राम पंचायत में आज मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम की सभी मितानिन बहनों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की सरपंच श्रीमती धनमती भारती एवं पूर्व सरपंच मोहनलाल भारती की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच धनमती भारती ने मितानिनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि –

“विपरीत एवं विषम परिस्थितियों में भी मितानिन बहनें अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करती हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इनके समर्पण को नमन और साधुवाद।”

इस अवसर पर ग्राम की मितानिन बहनों को सरपंच के कर-कमलों से श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मितानिनों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने का संकल्प भी दोहराया।

मितानिनों व समन्वयकों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में बकावण्ड विकासखण्ड के समन्वयक पद्मनी पंत, एम.टी. उषाबती नाग सहित यशोदा नागेश, सरस्वती, वेदवती, मरकंडे, सविता पाटले, जमुना भारती, तिलोत्मा बघेल, चमेली कश्यप, रमा भदरे, सुभद्रा बघेल, सुमित्रा बघेल, डुमरी कश्यप सहित सभी मितानिनें मौजूद रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपसरपंच रुपधर बघेल, पितवास बिसाई, जुगल कश्यप, कनक कश्यप, पद्मावती बिसाई, संतोसी, बुधराम बिसाई, केसबो कश्यप, पंकज बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम सचिव पितवास दीवान, कोटवार पाकलू एवं अन्य ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ग्रामवासियों ने मितानिन बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में स्वास्थ्य सुरक्षा की पहली पंक्ति में खड़े रहकर सेवा देती हैं, जो वास्तव में प्रशंसनीय है।

रिपोर्ट: ओम साहू

हमारी ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव खबरें सीधे WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply