17 फरवरी 2026,जगदलपुर/आज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 27.98 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण स्थानीय विधायक विनायक गोयल द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।

 

        कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोटियागुड़ा में 9.79 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य गांव के आंतरिक मार्ग को सुदृढ़ बनाएगा तथा ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करेगा। विशेषकर वर्षा ऋतु में कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इस निर्माण कार्य से बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बाघनपाल में कुल तीन विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। यहां 3.39 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य, 6.00 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य तथा 5.00 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

           पुलिया निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के समय आवागमन बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। वहीं सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को संगठित गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।

           ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में 3.80 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य से गांव के आंतरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण होगा और आवागमन में सुगमता आएगी। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग की थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनायक गोयल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुलिया और सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य गांवों के समग्र विकास की नींव होते हैं। बेहतर सड़कें और संपर्क सुविधाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देती हैं, जबकि सामुदायिक भवन सामाजिक समरसता और सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।

           उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनभावनाओं के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

               इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप जी, उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जी, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप जी, मण्डल प्रभारी नारायण सिंह ठाकुर जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल जी, शिवानंद पेगड़ जी, भरत कश्यप जी, सुदरू सेटठी जी, बलीराम बघेल जी, धनश्याम ठाकुर जी, शिव सुर्यवशी जी, विमल पाण्डेय जी, उपेंद्र ठाकुर जी, सुकलो पटेल जी, बलदेव ठाकुर जी, जयलाल, बन्दुलाल, कमल सिंह पटेल, सोनाधर कश्यप जी, जीवनाथ, कमलुराम मण्डावी, एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचगण, जनपद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply