जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण में राष्ट्रहित, नवाचार, संस्कृति, किसान शक्ति, युवाओं के आत्मविश्वास तथा डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को बस्तर लोकसभा में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक सुना गया। सांसद महेश कश्यप ने बस्तर जिले के नगरनार मंडल के धनपुंजी शक्तिकेंद्र बूथ सौरापारा में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण की स्पष्ट दिशा दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि भारत एआई तकनीक के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बन रहा है और इसका उपयोग कृषि, डेयरी तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में भी हो रहा है।

       प्रधानमंत्री ने टी-ट्वेंटी विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए भारतीयता के वैश्विक सम्मान की बात कही। अंगदान के प्रति जागरूकता, साइबर सुरक्षा में सतर्कता और वित्तीय साक्षरता पर भी विशेष बल दिया। कृषि उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी को भारत की शक्ति बताते हुए उन्होंने सांस्कृतिक पुनर्जागरण, विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।



इस दौरान नगरनार मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे l

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply