महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश



जगदलपुर, 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्षित बच्चों, शिशुवती माताओं, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को समेकित बाल विकास सेवाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रोएक्टिव होकर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर लक्षित बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा परामर्श सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लक्षित आयु वर्ग के बच्चों का सेल्फ आधार, अपार आईडी बनाने सहित सभी लक्षित लाभार्थियों का आभा आईडी बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण सहित सखी वन स्टाप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए समन्वित पहल किए जाने कहा।

        


         कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों निर्धारित समयावधि तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने कहा। वहीं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अद्यतन प्रगति लाने के साथ ही उपलब्ध बजट का उपयोग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिशा दर्शन योजना एवं महिला जागृति शिविर आयोजन के लिए शीघ्र प्लान कर कार्यान्वयन किए जाने कहा। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजनांतर्गत लक्ष्य से अधिक प्रगति लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डेटा के आधार पर समन्वित पहल करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को क्षेत्रवार निगरानी बढ़ाने, डेटा अपडेट रखने तथा फील्ड विजिट के माध्यम से योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने को कहा साथ ही समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत पोषण, स्वास्थ्य और स्कूल पूर्व प्रारंभिक शिक्षा सेवाओं के समन्वित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।  बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र विकास इत्यादि सहित सखी वन स्टाप सेंटर एवं बाल देखरेख संस्थानों के संचालन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज सिन्हा सहित सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply