28 फरवरी 2026, जगदलपुर / महापौर संजय पांडे ने एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ आज शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

               महापौर ने भंगाराम चौक पहुंचकर प्रस्तावित पुलिया निर्माण हेतु स्थल परीक्षण किया। यहां नालियों का पानी जमा होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए तकनीकी सुझाव लिए और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा। यहाँ जेल परिसर में लगे टीले तारों की फेंसिंग के कारण नालियों की सफ़ाई होना संभव नहीं है ,जिसमें नालियों से हटकर बाड़ लगाने के लिए नया कार्य आदेश जारी करने के संबंध में चर्चा की गई।


                इसके पश्चात गंगामुंडा तालाब के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद वार्डवासियों की शिकायत पर महापौर और टीम मौके पर पहुंचे। वार्डवासियों की उपस्थिति में उन्होंने नगर निगम की टीम को तत्काल अतिक्रमण रोकने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इस संबंध में पूर्व में हुए सीमांकन की कार्रवाई से अवगत होकर निगम की बाउंड्री बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। आपदा प्रबंधन की राशि से बड़े नाले बनाने हेतु निर्णय किया गया है ।

           गंगानगर वार्ड में नालियों का पानी जाम होने की समस्या का अवलोकन करते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए यहां पुलिया निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।

             महाराणा प्रताप वार्ड के माडियापारा क्षेत्र में प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण एवं रोड चौड़ीकरण कार्य के स्थल का निरीक्षण कर मार्किंग करने को नगर निगम की टीम को कहा। साथ ही क्षेत्र के नल से व्यर्थ बह रहे पानी को नियंत्रित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान दिन में अनावश्यक रूप से जल रही स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बंद कर रात्रि में नियमित रूप से चालू करने को कहा गया।

            भ्रमण के दौरान महापौर के साथ में एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, श्वेता बघेल,  नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद श्रीमती आशा नाग, श्रीमती नेहा ध्रुव के साथ नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं इंजीनियर अमर सिंह, दीपांशु देवांगन, इंजीनियर अमर सिंह, प्रवीण पोयम, दिलीप, अमन नेताम, अशोक उपस्थित रहे।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply