रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर, 28 फरवरी, 2026/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को महारानी अस्पताल जगदलपुर में जूनियर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 04 बजे तक चला, जिसमें पुलिस जवानों, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


          इस सामाजिक पहल की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात लगभग 70 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया एवं 32 रक्तदाताओं ने आपात स्थिति में रक्तदान के लिए उपस्थित रहने के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान महारानी अस्पताल की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम सहित आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी एवं रक्षित निरीक्षक श्री अभिजीत भदौरिया तथा अन्य पुलिस अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


              महारानी अस्पताल में आयोजित उक्त मेगा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु संस्था के अध्यक्ष श्री निशांत जैन ने सक्रिय सहयोग हेतु महारानी अस्पताल के डॉ. संजय प्रसाद और उनकी पूरी मेडिकल टीम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए बताया कि उनकी टीम द्वारा प्रदान की गई सेवाओं सहित उत्कृष्ट सुविधाओं और तकनीकी सहयोग के बिना यह लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं था। खून का एक-एक कतरा किसी का जीवन बचाने में मील का पत्थर साबित होगा। शिविर के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री निशांत जैन, सचिव श्री देवेश सोनी, संयुक्त सचिव श्री शिशिर झा सहित अन्य सदस्य अंकुश पाठक, कुंदन चांडक, नितेश सोनी, सिद्धार्थ तिवारी, अज्जू जोशी, मोहित दंडवानी, राहुल सोनी एवं हर्षित बाफना आदि मौजूद रहे।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.– 6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply