जगदलपुर, 01 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में रविवार को आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा जिले के 04 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गई, उक्त सभी 04 केंद्रों का निरीक्षण डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गणेश सोरी, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री तनुजा नाग और नायब तहसीलदार श्री लखीराम पांडे के द्वारा किया गया।

           इस एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में , कुल 2385 परीक्षार्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया था, जिसमें 2167 परीक्षार्थियों ने चयन परीक्षा में भाग लिया।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply