1 मार्च 2026,जगदलपुर/ शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, जगदलपुर, में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिन्सी दुग्गा के द्वारा किया गया।



            कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। तत्पश्चात स्वागत की कड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना नाथ द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प-भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने पर बल दिया।



              मुख्य अतिथि श्रीमती मधु कुशवाहा ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने मैडम क्यूरी सहित चंद्रयान मिशन से जुड़ी महिला वैज्ञानिकों एवं अन्य अग्रणी महिला वैज्ञानिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार महिलाओं ने सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली महिलाओं के संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं।


                 मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग हेतु प्रेरित करते हुए सोशल मीडिया के सीमित उपयोग तथा ज्ञानवर्धक गतिविधियों को प्राथमिकता देने की सलाह दी, ताकि वे समय रहते अपने कौशल एवं क्षमताओं का विकास कर सकें।

            राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में श्रीमती बबीता दीवान द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply