रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर, 8 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में कांटीनेंटल सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पिटल और निशा स्वर फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि जगदलपुर के विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव थे. अध्यक्षता जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे ने की। 

       आयोजन स्थल पर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस अवसर पर किरण सिंह देव ने सभी नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा की स्वस्थ नारी देश की शक्ति है।  महापौर पाण्डेय ने भी शिविर का लाभ उठाने महिलाओं सभापति खेम सिंह देवांगन, पार्षद संजय विश्वकर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू भी उपस्थित थे।  इस शिविर में बस्तर के विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कांटीनेंटल के स्टाफ ने किया।

          इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय ने कांटीनेंटल सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पिटल के कार्यों की सराहना की। सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. इन्हें कांटीनेंटल सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पिटल के डा सत्यनारायण बटारी ने उचित परामर्श और दवा लेने जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक, डॉ मैत्री सहित सहयोगी संस्था निशा फाउंडेशन के मेंबर्स ने भी सहयोग दिया।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply