रिपोर्ट – जय शंकर पांडे


पोषण पुनर्वास केन्द्र में चिन्हित कुपोषित बच्चों को उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर

जगदलपुर,09 मार्च 2026/ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं सहित विभागीय गतिविधियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और कुपोषण मुक्ति के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय पर जोर देते हुए रोस्टर के अनुरूप संबंधित बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभाग की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में सभी पात्र हितग्राहियों की पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री किए जाने कहा।

         कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख कार्यक्रमों पूरक पोषण आहार, गर्म भोजन वितरण और टेक होम राशन जैसी बुनियादी पोषण योजनाओं से लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि की प्रगति का संज्ञान लिया। इस दौरान उन्होंने जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष और सक्षम योजना के अंतर्गत ऋण वितरण के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। जिले के सभी परियोजना अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर श्री छिकारा ने हिदायत दी कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पोर्टल पर डेटा एंट्री की प्रक्रिया में अद्यतन प्रगति लाने सहित  सभी चयनित हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाना अनिवार्य है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply