ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने और नल-जल योजनाओं की मरम्मत के निर्देश


जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाए।



            कलेक्टर ने बैठक में जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत बनाए जा रहे उच्च स्तरीय जलागार (ओवरहेड टैंक) के निर्माण को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।

          उन्होंने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए सुधार योग्य नल-जल योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराने तथा हैंडपंपों के समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने कहा। साथ ही सोलर ड्यूल पंपों का नियमित संधारण कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं की स्थिति, हर घर जल प्रमाणीकरण, उच्च स्तरीय जलागार निर्माण की प्रगति, सोलर ड्यूल पंप स्थापना इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड जगदलपुर एवं क्रेडा के अधिकारी तथा मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply