देखें वीडियो 👇


12 मार्च 2026,जगदलपुर/ बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदाम में गरीबों को मिलने वाले पीडीएस चावल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका सामने आई है। गोदाम में पदस्थ कर्मचारियों पर चावल की हेरा-फेरी, धमकी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर बस्तर को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।


     8 साल से पदस्थ कर्मचारी पर गंभीर आरोप
शिकायत में बताया गया है कि तिहारीराम सूर्यवंशी, जो कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है, पिछले लगभग 8 वर्षों से शाखा जगदलपुर में पदस्थ है। आरोप है कि वह अन्य कर्मचारियों को डरा-धमकाकर और गाली-गलौच कर काम करवाता है तथा अपनी मनमानी करता है।


कर्मचारियों के अनुसार वह खुलेआम कहता है कि “जैसा मैं बोलूं वैसा ही काम करो, नहीं तो अधिकारी से बोलकर नौकरी से निकलवा दूंगा।”


वीडियो फुटेज में बोरों से चावल निकालने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार गोदाम में रखी बोरियों से चावल निकालने का वीडियो फुटेज भी मौजूद है, जिसमें कर्मचारी साफ-साफ चावल निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि यह कार्य किसी अन्य व्यक्ति से सांठगांठ कर किया जाता है।


हर बोरी से 2 से 5 किलो चावल निकालने का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सुबह के समय गोदाम खोलकर प्रत्येक बोरी से लगभग 2 से 5 किलो चावल निकाला जाता है और वजन को बराबर दिखाने के लिए शाम को बोरियों में पानी डाला जाता है।

इतना ही नहीं, आरोप है कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक CCTV कैमरे भी बंद रखे जाते हैं, ताकि इस गतिविधि का रिकॉर्ड न हो सके।

दैनिक वेतन कर्मचारी के पास कार और कॉम्पलेक्स
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि लगभग 10 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी के पास कार क्रमांक CG-26J-7090 है और सुकमा जिले में एक व्यवसायिक कॉम्पलेक्स भी बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि वाहन और संपत्ति पत्नी के नाम पर दर्ज है, जिसकी जांच जरूरी है।

कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस पूरे मामले में कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनमें
जितेश शाहजीत – डाटा ऑपरेटर
हरीश रज्जक – दैनिक वेतन कर्मचारी
जैतराम शाहजीत – दैनिक वेतन कर्मचारी

बताया गया है कि ये सभी मिलकर गोदाम से चावल की हेरा-फेरी और कार्यालयीन अनियमितताओं को अंजाम देते हैं।


डेटा डिलीट कर दूसरी शाखा जाने का आरोप
शिकायत के अनुसार वीडियो फुटेज सामने आने के बाद डाटा ऑपरेटर जितेश शाहजीत बिना सूचना के शाखा जगदलपुर छोड़कर घाटलोहंगा शाखा चला गया और जाते समय ऑफिस का महत्वपूर्ण डेटा भी डिलीट कर दिया।

कलेक्टर से जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने कलेक्टर बस्तर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि गरीबों के लिए आने वाले पीडीएस चावल में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा,कलेक्टर आफिस में दिया गया आवेदन 👇

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply