रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अपने बकावंड विकासखंड के दौरे के दौरान क्षमापुर (छिनारी) में आयोजित राजस्व शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा इसके माध्यम से राजस्व प्रकरणों का तत्काल निराकरण की पहल की जा रही ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।


        कलेक्टर ने बताया कि शिविर में जमीन से जुड़े विभिन्न प्रकरण जैसे किसान किताब पट्टा वितरण, जमीन का सीमांकन, खसरा अद्यतन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों को रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में बी-1 का वाचन कर जानकारी दी जाएगी और यदि किसी रिकॉर्ड में सुधार की आवश्यकता होगी तो मौके पर ही उसे दुरुस्त किया जाएगा।



       आवेदनों की जांच के दौरान कलेक्टर ने एक ग्रामीण के फौती-नामांतरण के प्रकरण पर एक वर्ष से कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित पटवारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक में विभिन्न पंचायतों में आगामी राजस्व शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कोटवारों के माध्यम से शिविर की जानकारी कम से कम एक सप्ताह पहले ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, तहसीलदार जोगेश्वरी, जनपद पंचायत सीईओ श्री टी. कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा निरीक्षण दौरे के दौरान कलेक्टर ने बकावण्ड स्थित काजू प्रोसेसिंग यूनिट का भी अवलोकन किया।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply