रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 36 सिलेंडर जप्त

जगदलपुर, 14 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जगदलपुर शहर एवं समीपस्थ कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा शुक्रवार 13 मार्च को एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई की गई। खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने बस स्टैंड, शहीद पार्क, धरमपुरा और नगरनार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस सघन जांच अभियान के दौरान होटलों और रेस्टोरेंट से कुल 29 घरेलू और 07 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त किए गए, जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया।

       कार्रवाई का मुख्य केंद्र बस स्टैंड क्षेत्र रहा, जहाँ रघु यादव भोजनालय से 04, चाय टपरी से 02 और सुरुचि थाली रेस्टोरेंट से 02 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए। इसी क्षेत्र में स्थित आकाश भोजनालय, प्रयाग थाली, शेख वारिस, अमृतसरी कुलचा, घनश्याम खत्री, फ्यूल बार और बीकानेर स्वीट्स से भी एक-एक घरेलू सिलेंडर जप्त कर कार्रवाई की गई। इस जांच अभियान का विस्तार करते हुए टीम ने शहीद पार्क क्षेत्र में रीना ग्रीन सेहत और कांति गुप्ता के यहाँ दबिश देकर एक-एक सिलेंडर जप्त किया, जबकि धरमपुरा क्षेत्र के कैलाश होटल से 05 और कैफे लक्स से एक घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किया गया।

        जांच टीम ने नगरनार क्षेत्र में भी औचक निरीक्षण में  यूपी टेस्ट भोजनालय से 02 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। इसके साथ ही शुभम होटल से भी 02 नग घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर उन्हें विभागीय कब्जे में लिया गया। इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक श्री शेख अब्दुल कादिर, श्री उमेश चौधरी, श्री हेमंत ब्रह्मभट्ट, श्री तोरण नेताम और श्रीमती पायल वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग ने कहा है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और भविष्य में भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply