रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

“”चिराग दिल के जलाओ के ईद का दिन है ।
तराने झूम के गाओ के ईद का दिन है “”।।


21 मार्च,जगदलपुर। बस्तर जिले के मुस्लिम जमात की संस्था अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने ईद उल फितर के मुबारक अवसर पर  पूरे अवाम को मुबारकबाद पेश किया और जगदलपुर शहर की तरक्की, खुशहाली और अमन के लिए मस्जिदों में ईद के अवसर पर विशेष नमाज अदा किया गया और दुआ फ़रमाया गया।

  
       अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर सह एडहाक कमेटी अध्यक्ष जनाब हाजी डां.शेख जहीरूद्दीन ने कहा कि आज के दौर में जब दुनिया में नफ़रत और इख़्तेलाफ बढ़ रहे हैं ,ईद हमें बहुत बड़ा पैगाम देती है कि सभी भाईचारे से रहें।हमें अमन ,मुहब्बत और भाई चारा के साथ रहना
चाहिए।हम अपने समाज में एक -दूसरे का एहतेराम करें चाहे वह किसी भी मजहब, जात या ज़बान ये ताल्लुक रखता हो यही असल इंसानियत और ईद का पैगाम है।

      श्री जहीरूद्दीन ने आवाम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरे इस्लामी भाइयों आप सभी का शुक्रिया जो अंजुमन के हर कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए ,
इफ़्तार का इंतेज़ाम हो सेहरी या तरावीह के चंदे का हर नेक काम  में सहयोग किए ,अल्लाह आपको और आपके पूरे परिवार को खूब बरकतों से नवाजे ।


अगर नीयत साफ हो,इरादे मजबूत हों और जमात का साथ होतो कोई भी ताकत हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।


हमारी जिम्मेदारी सिर्फ कमेटी चलाना नहीं है समाज की अमानत की हिफाज़त करना-जहीरूद्दीन

श्री जहीरूद्दीन ने कहा कि भाइयों और बहनों,
पिछले समय में हमने जो काम किए हैं वो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं

  बल्कि जमीनी हकीकत में बदलाव लाने वाले कदम हैं।
मुस्लिम भाईयों के सहयोग से कमेटी की आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया और बैंक खाता खोला गया और क्यु आर कोड के जरिए सिस्टम को आधुनिक और आसान बनाया।

   हमने कमेटी की हर संपत्ति का रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर डालकर ये साबित किया कि हम छुपाने नहीं, दिखाने और जवाब देने में यकीन रखते हैं।

हमने विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए संगम दरगाह रोड के लिए राज्य सरकार से 86 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई ये सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि तरक्की का रास्ता है।
श्री जहीरूद्दीन ने आगे बताया कि सालों से जो संपत्तियां कब्जे में थीं, उन्हें प्रशासन के सहयोग से खाली कराया क्योंकि ये किसी एक की नहीं, पूरी जमात की अमानत है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने 6,53,317रुपए वसूल किए और किराए में सुधार कर कमेटी की आय को मजबूत किया  ताकि हर काम मजबूती से हो सके।

   कब्रिस्तान और जमीनों के सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की ताकि आने वाले समय में कोई विवाद ना हो और जहां जरूरत पड़ी, वहां हमने सख्त फैसले लिए। चाहे दुकानों को सील करना हो या गलत व्यवस्था को खत्म करना हो।ये फैसले आसान नहीं थे,दबाव भी आया, रुकावटें भी आईं।
लेकिन हमने हमेशा सच, हक और जमात के हित को सबसे ऊपर रखा।

   हमारा मकसद बिल्कुल साफ है ना किसी से दुश्मनी, ना किसी पर मेहरबानियां सिर्फ इंसाफ, पारदर्शिता और तरक्की।

   मैं दिल की गहराई से ईद उल फितर की बधाई देता हूं और शुक्रिया अदा करता हूँ ।जगदलपुर की जागरूक जमात, हमारे मेहनती नौजवानों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का भी शुक्रगुजार हूं,
जिनके सहयोग के बिना ये सब मुमकिन नहीं था।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply