रिपोर्ट–जय शंकर पांडे

23 मार्च 2026, जगदलपुर/ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मे राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने संघठन की रीती नीति एवं विचारों को सभी के समक्ष रखा एवं घर घर तक संघठन क विचारों को पहुंचाने की बात कही नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने संघठन के द्वारा निर्देशित योजनाओं को वार्ड वासियो के बिच रखा एवं सभी को संघठन के उद्देश्य के विसय पर जानकारी दी।

नगर सह संयोजक अजय प्रताप ने आगामी बजरंग दल के कार्यक्रम मे सभी युवाओ को सम्मिलित होने की अपील की और संघठन मे युवाओ को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहने एवं जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर सूरज पटनायक, वंशी राव तरुण सहित वार्ड के बजरंगी मातृ शक्ति एवं भारी संख्या मे वार्ड वासी उपस्थित रहे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977