रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ जिला प्रशासन द्वारा कार्यालय की पुरानी एक सफेद रंग की एम्बेसेडर कार (मॉडल 2009) की बिक्री के लिए औपचारिक निविदा प्रस्ताव जारी की गई है। इस वाहन का पंजीयन क्रमांक सीजी 02/4555 है और प्रशासन ने इसकी न्यूनतम शुरुआती कीमत यानी अपसेट प्राइस मात्र 21 हजार रुपये निर्धारित की है। वर्तमान में यह वाहन जिला कार्यालय परिसर में खड़ी स्थिति में है, जिसे इच्छुक खरीदार कार्यालयीन समय के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अवलोकन कर सकते हैं।
इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को आगामी 15 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे तक अपनी सीलबंद निविदाएं अपर कलेक्टर जगदलपुर के नाम प्रस्तुत करनी होंगी। निविदा के साथ सुरक्षा निधि के रूप में 4 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक संलग्न करना अनिवार्य किया गया है, जो कलेक्टर बस्तर के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक से तैयार होना चाहिए। आवेदन जमा करने के पश्चात उसी दिन शाम 4 बजे अपर कलेक्टर के कक्ष में सभी निविदाएं खोली जाएंगी, जहाँ सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में वाहन की बिक्री का निर्णय लिया जाएगा।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977