रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

एकजुटता से ही समाज का होगा विकास : जयदेव

 बिरिगपाल में राम नवमी के शुभ अवसर पर धाकड़ समाज का सामाजिक सम्मेलन का आयोजन

28 मार्च 2026,जगदलपुर/ बस्तर क्षेत्रिय धाकड़ राजपूत समाज के द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरिगपाल में राम नवमी के शुभ अवसर सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संभागीय संरक्षक  सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव उपस्थित थे।


   इस अवसर पर  कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर में हमारा समाज की बहुलता है। उन्होंने बस्तर के सभी मूल समाज धाकड़, हल्बा समाज, राउत समाज, मुरिया समाज, कलार समाज, धुर्वा समाज, भतरा समाज, उत्कल समाज सहित अन्य समाज की तारीफ की।

       उन्होंने कहा कि हमारी एकजुटता से ही समाज का विकास होगा, इसके लिए सभी को समाज की गतिविधियों में शामिल होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज भवन के लिए हम सब समाज के लोगों अभी तैयारी शुरू करना चाहिए।

        जगदलपुर विधायक किरण देव लगातार सभी समाज के विकास के लिए काम कर रहे हैं और उनका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं को देख नारी शक्ति की संज्ञा दी। उन्होंने समाज को किसी भी कार्य के लिए हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया।

     इस दौरान समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर, तुलाराम ठाकुर, बद्रीनाथ ठाकुर, बली ठाकुर, राजू ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुरर, सोमेन्द्र ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, ढालसिंह ठाकुर, भरत सिंह ठाकुर, विवेक जैन, प्रकाश रावल, मनोज जंगम सहित सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। 

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply