रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर, 29 मार्च 2026/ जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) बस्तर द्वारा महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तेल कंपनियों द्वारा रिफिल सिलेंडरों की बुकिंग के लिए अब एक निश्चित समयावधि निर्धारित की गई है, जिसके तहत नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दो बुकिंग के बीच 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 45 दिन का अनिवार्य अंतराल रखना होगा। जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने निवास क्षेत्र (शहरी अथवा ग्रामीण) के लिए निर्धारित इस समयावधि के पूर्ण होने के पश्चात ही अगले रिफिल सिलेंडर की बुकिंग कराएं। 


        उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तेल विपणन कंपनियों ने डिजिटल माध्यमों को और भी सरल बना दिया है, जिससे उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यदि आप भारत गैस के उपभोक्ता हैं, तो आप व्हाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल नंबर 7710955555, आईवीआरएस नंबर 7715012345 या हैलो बीपीसीएल ‘ मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार इण्डेन गैस के लिए व्हाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, आईवीआरएस नंबर 7718955555 या इंडियन ऑयल वन ऐप की सुविधा उपलब्ध है। एचपी गैस के उपभोक्ता व्हाट्सएप के लिए 9222201122, मिस्ड कॉल के लिए 9493602222, आईवीआरएस के लिए 8888823456 या एचपी पे मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपनियां अपनी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार कर रही हैं। 

      आपूर्ति या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत की स्थिति में प्रशासन ने एक सशक्त सहायता प्रणाली भी तैयार की है। यदि किसी उपभोक्ता को एलपीजी, पेट्रोल या डीजल की प्राप्ति में कोई समस्या होती है, तो वे खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

     साथ ही राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 और जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 7489807170 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply