रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

30 मार्च 2026,जगदलपुर। नगर निगम के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापौर श्री संजय पांडे द्वारा 2 अरब 40 करोड़ 92 लाख 84 हजार रुपये का बजट पेश किया गया। इसी दौरान शहर की राजनीति में भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी (कांग्रेस) ने बगट के समर्थन का ऐलान कर दिया।
इस समर्थन को महापौर के विकास विज़न के लिए अहम माना जा रहा है। महापौर संजय पांडे ने आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय शहर के विकास और जनहित के कार्यों को नई गति देगा।
“जन-जन का बजट, विकास का संकल्प” थीम पर आधारित इस बजट में बिना टैक्स बढ़ाए विकास पर विशेष फोकस किया गया है।
बिना टैक्स बढ़ाए विकास मॉडल
₹3000 लाख के राजस्व संवर्धन का लक्ष्य, बिना जनता पर अतिरिक्त बोझ डाले।
जल व्यवस्था को प्राथमिकता
अमृत मिशन के तहत ₹3000 लाख, 2 महीनों में 60% आबादी तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य।
स्वच्छता में टॉप 10 का लक्ष्य
₹1000 लाख के बजट के साथ शहर को देश के शीर्ष 10 स्वच्छ शहरों में शामिल करने की तैयारी।
प्रकाश और सुरक्षा पर जोर
स्ट्रीट लाइट और बिजली विस्तार के लिए ₹300 लाख का प्रावधान।
आय बढ़ाने की नई रणनीति
विज्ञापन, होर्डिंग्स और नई दुकानों के माध्यम से निगम की आय बढ़ाने की योजना।
सिटी वेंडिंग ज़ोन से रोजगार को बढ़ावा–
स्थानीय छोटे व्यापारियों और आमजनों के लिए सुव्यवस्थित बाज़ार उपलब्ध कराने तथा सड़क पर होने वाली अव्यवस्थाओं को कम करने के उद्देश्य से सिटी वेंडिंग ज़ोन निर्माण हेतु ₹25 लाख का प्रावधान किया गया है। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
जनता का पैसा, जनता की सुविधा के लिए” — इसी मूल मंत्र के साथ यह बजट विकास और राहत का संतुलन प्रस्तुत करता है।
राजनीतिक समर्थन के बाद अब नगर निगम में विकास कार्यों को और तेजी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977