रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

नगर सहित पूरे प्रखंड में होगा महा आरती का आयोजन
31 मार्च 2026, जगदलपुर/ राम नवमी के पश्चात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर लाल बाग कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रांत सह मंत्री श्री रवि ब्रह्मचारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान चालीसा पाठ, महा आरती एवं भंडारे का भव्य आयोजन बजरंग दल द्वारा पूरे प्रांत में किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री शंकर लाल गुप्ता जी ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से प्रत्येक समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा पूजन के पश्चात सभी भक्तगणों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
जिला मंत्री श्री नवीन देवांगन जी ने कहा कि यह आयोजन केवल नगर में ही नहीं, बल्कि पूरे ब्लॉक स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
जिला संयोजक श्री विष्णु ठाकुर जी ने बताया कि इस वर्ष जिन बजरंगियों ने राम नवमी के अवसर पर ध्वज लगाने का कार्य किया है, उन सभी का सम्मान बजरंग दल के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
नगर अध्यक्ष श्री प्रतीक गुरु जी ने जानकारी दी कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर के स्वच्छता कर्मियों का संगठन के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सम्मान किया जाएगा।
बैठक का संचालन नगर मंत्री श्री विक्रम सिंह ठाकुर जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभाग सह मंत्री श्री श्रीनिवास रेड्डी, जिला उपाध्यक्ष श्री जागेश्वर साहू, श्री लखन सेना, श्री रोहन सेठिया, श्री गीतेश सिंघाड़े, श्री गोलू, श्री वंशी, श्री अनिल सहित बड़ी संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977