रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

    डिजिटल ई-चालान से ही होगा भुगतान

जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026/ प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिला कोषालय में विशेष ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया, ताकि डिजिटल बदलाव के इस दौर में आम नागरिकों और स्टैंप वेंडरों को किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस काउंटर की शुरुआत के साथ ही शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बुधवार 1 अप्रैल 2026 से पुराने भौतिक चालान पूरी तरह अमान्य हो गए हैं और अब केवल ई-कोष पोर्टल के माध्यम से जनरेट किए गए ई-चालान ही स्वीकार किए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यह हेल्प डेस्क नागरिकों के लिए मार्गदर्शन केंद्र के रूप में कार्य करेगी, जहाँ पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर बैंक में राशि जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

        वित्त विभाग के आदेशानुसार शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत अब नागरिकों को ीजजचेरूध्ध्मबींससंदण्बहण्हवअण्पदध् पर लॉगिन कर अपना चालान स्वयं तैयार करना होगा। कलेक्टर द्वारा शुरू की गई इस हेल्प डेस्क की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब चालान जनरेट करने के बाद बैंक में राशि जमा करने के लिए केवल 7 दिनों का समय मिलेगा, जिसके बाद चालान स्वतः निरस्त हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर चालान पर एक यूनिक टीआरएन (रेफरेंस नंबर) दर्ज होगा, जिससे भुगतान की स्थिति को रियल-टाइम ट्रैक किया जा सकेगा। वर्तमान में यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की शाखाओं में प्रभावी है।

        इस डिजिटल बदलाव और हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मैन्युअल त्रुटियों को शून्य करना और राजस्व संग्रहण की गति को बढ़ाना है। कलेक्टर ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे इस नई प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। अब आम जनता को कतारों और कागजी जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि बैंक में राशि जमा होते ही इसकी जानकारी सीधे ऑनलाइन माध्यम से कोषालय तक पहुँच जाएगी।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply