रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

02अप्रैल 2026, जगदलपुर/ बोधघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश ध्रुव (20 वर्ष), निवासी जगदलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को पीड़िता अपने काम से कोर्ट तिराहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता ने थाना बोधघाट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

       पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74, 75, 126(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 11 के तहत मामला दर्ज कर उसे 01 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम–
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
सहायक उप निरीक्षक– सुजाता नायडू
आरक्षक– भैरव सिन्हा, राम ठाकुर, परमानंद भोयर

बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply