रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

2 अप्रेल 2026, जगदलपुर । उत्कल समाज बस्तर संभाग द्वारा 1 अप्रेल को उत्कल दिवस हर्षोल्लास रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष के साथ पदाधिकारी एवं संस्थापक सदस्य भुवनेश्वर रथ , बामदेव मिश्र के द्वारा भगवान जगन्नाथ एवं भैरव बाबा के
छायाचित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में बच्चों ने भजन एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए ।

कार्यक्रम इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं पुरुष बच्चे युवा शामिल हुए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव नगर पालिक निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन व एमआईसी मेंबर निर्मल पाणिग्रह रहे ।

मुख्य अतिथि कुमार जयदेव ने उत्कल समाज की समृद्ध विरासत के संदर्भ में कहा कि लगभग 600 वर्षों से बस्तर में उत्कलवासी निवासरत है । अपनी समृद्ध विरासत परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए उत्कल समाज उत्कल दिवस सहित अन्य सभी धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करता रहा है ।
मैं सभी उत्कल वासियों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं देता हूं ।उन्होंने कहा कि उत्कल समाज से उनका गहरा नाता रहा है, उनका बचपन उत्कल समाज के लोगों के बीच ही रहा है, आप सभी के बीच ही में पले बड़े हैं ।
उन्होंने कहा कि उनकी दादी मां भी उड़ीसा से ही बिलॉन्ग करती थीं पारिवारिक ताना-बाना रहा है।
मुझे उत्कल समाज हमेशा से ही मेरा अपना घर परिवार लगता है ।
उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता भाईचारा और मजबूत संगठन से ही समृद्ध विरासत और परंपरा को संजोय रखा जा सकता है । ऐसे आयोजनों से रिश्तों में प्रगाढ़ता और मजबूती आती है ।

कुमार जयदेव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के ज्येष्ठ भ्राता है,उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा 10 लाख रुपए की घोषणा की गई थी ,इसके अलावा भी जो समाज जो निर्देशित करे वे अवश्य पूरा करने का पूर्ण प्रयास करेंगे ।
वही निगम अध्यक्ष खेमसिंह 31 मार्च को शोभायात्रा के संदर्भ में कहा कि युवाओं ने बेहतरीन शोभायात्रा निकाली उत्कल समाज के समृद्ध परंपरा और इतिहास को दर्शाने का प्रयास किया जो प्रशंसनीयऔर सभी को बधाई दी ।
एमआईसी मेंबर निर्मल पाणिग्रही ने कहा कि वार्ड का पार्षद होने के नाते सभी से मेरे व्यक्तिगत संबंध है मैं उत्कल दिवस की आप सभी को बधाई देता हूं ।और आशा करता हूं कि और वृहद और भव्य आयोजन होता रहे ।
उत्कल दिवस स्थापना की पूर्व संध्या पर 31 मार्च मंगलवार की संध्या समाज बस्तर संभाग द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन के लिए उत्कल समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान एवं महिला खेलकूद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव मनीष श्रीवास्तव एवं आभार अध्यक्ष राजेश दास ने किया।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977