रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

2 अप्रेल 2026, जगदलपुर/ आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत, जिला बस्तर के नेतृत्व में ग्राम मिलकुर वाडा, नेतानार निवासी किसान लामरु (पिता – सोमा) के साथ हुई खुली लूट और धोखाधड़ी के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की गई।

किसान लामरु ने एक्सिस बैंक, धरमपुर शाखा से ₹5,00,000 का केसीसी लोन लिया था। लेकिन बैंक ने किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालते हुए बिना अनुमति ₹52,250 का बीमा और ₹10,094 का हेल्थ इंश्योरेंस जबरन काट लिया।

इतना ही नहीं, जब किसान ने 25/03/2026 को ₹2,00,000 जमा कर पासबुक प्रिंट करवाई, तो उनके होश उड़ गए — उनके खाते से ₹1,00,000 की भारी राशि आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर बिना जानकारी के काट ली गई। यह सीधे-सीधे किसानों के साथ धोखा और आर्थिक शोषण है।

इस अन्याय के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल के नेतृत्व में किसानों ने एक्सिस बैंक पहुंचकर मैनेजर को कड़ा ज्ञापन सौंपा। लेकिन जब बैंक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो किसानों ने थाना और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

⚠️ किसान यूनियन की चेतावनी ⚠️
भारतीय किसान यूनियन टिकैत साफ शब्दों में चेतावनी देती है—
👉 अगर पीड़ित किसान के खाते से काटी गई पूरी राशि तुरंत वापस नहीं की गई,
👉 और दोषी बैंक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई,
तो यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बैंक प्रबंधन की होगी।
✊ हमारी मांगें ✊
✔️ किसान के खाते से काटी गई पूरी राशि तत्काल वापस की जाए
✔️ दोषी बैंक कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो
✔️ किसानों के साथ हो रही इस तरह की धोखाधड़ी पर तत्काल रोक लगे।
✊ कार्यक्रम में उपस्थित ✊
संभागीय अध्यक्ष, शिवा स्वर्णकार
जिला अध्यक्ष – रमेश गोयल,
बलिराम पुजारी, शुभम सिंह धीरज ठाकुर, मानसिंह, नेताम विजय पाकलू भीमा एवं बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977