रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

7 अप्रेल 2026, कांकेर/ कांकेर मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के क्रियान्वयन के संबंध में वर्ष 2026-27 हेतु संस्थाओं के इम्पैनलमेंट के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर द्वारा 23 अप्रैल तक ‘रूचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की गई है।

   योजना से संबंधित मापदण्ड एवं विस्तृत जानकारी आदिवासी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन कर प्राप्त किया जा सकता है।


उल्लेखनीय है कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, नयी सोच के साथ बेहतर कॅरियर के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply