रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

17 अप्रैल 2026, कांकेर / शिवसेना जिला ईकाई कांकेर द्वारा जिला में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन हेतु आवश्यक कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहा कांकेर जिला एवं आसपास के क्षेत्र में विगत कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है इस दुर्घटनाओं में अधिकांश मामलों में हेलमेट का उपयोग न करना, तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाना तथा यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण बन रहे हैं।

जिसके चलते आम नागरिक, युवाओं एवं राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे का यह स्पष्ट मानना है कि यदि समय रहते ठोस और सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति और अधिक भयावाह रूप ले सकती है। शिवसेना ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है की कांकेर जिला क्षेत्र में दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की शक्ति से अनिवार्य किया जाएं तथा नियम उल्लंघन पर तत्काल चलान कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं।
पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा निर्मित एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएं,विशेष कर तेज रफ्तार बिना हेलमेट बिना लाईसेंस एवं नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध।
स्कूल कॉलेज बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएं ताकि नागरिकों में नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो। शिवसेना का उद्देश्य किसी पर अनावश्यक दबाव बनाना नहीं बल्कि जन जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेगी अन्यथा जनहित में शिवसेना द्वारा आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होना पड़ सकता है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से भोला पाल बलराम व्यापारी संत पटेल गौतम सरकार इत्यादि उपस्थित थे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977