रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

    गंभीर बीमारियों का मौके पर ही हुआ उपचार

जगदलपुर, 18 अप्रैल 2026/ ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शनिवार को इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ उपलब्ध कराई गई जिसमें सघन जांच और विशेषज्ञ उपचार सुविधा रही, जिसका लाभ उठाते हुए आसपास के वार्डों के कुल 202 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क उपचार प्राप्त किया।



       इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बीपी, डायबिटीज, हड्डी रोग और नेत्र विकारों जैसी बीमारियों के लिए विशेष स्क्रीनिंग और परीक्षण की व्यवस्था की गई थी। जांच की इसी कड़ी में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई, जहाँ मितानिनों द्वारा चिन्हित 53 संकास्पद लोगों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से तुरंत एक्सरे कर उनकी स्थिति का आकलन किया गया। इसके साथ ही नेत्र सहायक अधिकारी श्री रायमन बघेल और उनकी टीम द्वारा 48 मरीजों का गहन नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान मोतियाबिंद के लक्षण वाले 8 शंकास्पद मरीजों की पहचान कर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था की गई ताकि उनका उचित समय पर ऑपरेशन सुनिश्चित हो सके।

     यहां 56 लोगों की ओरल स्क्रीनिंग की गई और 64 लोगों के विभिन्न लैब टेस्ट किए गए। इस व्यापक स्वास्थ्य सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एवन ध्रुव, डॉ. मौमिता बसाक, डॉ. पूर्णिमा गजभिए, डॉ. विजया टंडन और डॉ. रेखा चौहान की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने न केवल मरीजों का उपचार किया बल्कि उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए परामर्श भी दिया। जांच और परीक्षण के इस कार्य में सुश्री दिव्या पांडे, श्रीमती गरिमा मरई और श्री कुशनू राम का विशेष सहयोग रहा। शिविर के सफल प्रबंधन में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पीडी बस्तिया सहित शहरी मितानिनों और शहरी स्वास्थ्य टीम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक कर इस स्वास्थ्य शिविर से जोड़ने का कार्य किया।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply