रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 20 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के अंतर्गत रबी 2025-26 की समीक्षा एवं आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर संभाग स्तरीय बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आगामी 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में बस्तर संभाग के सभी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता, जल संसाधन एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे।