रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 20 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा द्वारा आदेश जारी कर पंचायत उप निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल और दरभा जैसे इलाकों के तहसीलदारों को पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। इनके साथ ही संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।