रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

नारायणपुर, 21 अप्रैल 2026/ वनमंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा ग्राम परौदा में लगभग 1.45 करोड़ रुपये की लागत से ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट तथा पुसपाल में 1.70 करोड़ रुपये की लागत से नदी तट पर ओपन रेस्टॉरेंट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
यह पहल कोण्डागांव-बस्तर ईको-टूरिज्म सर्किट को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब पर्यटक यहां एटीवी राइड, रिवर राफ्टिंग, बम्बू राफ्टिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे, साथ ही पुसपाल वैली के मनोरम सूर्यास्त और प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुभव कर पाएंगे।

इस विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

साथ ही कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण कार्ड वितरित किए गए तथा वन संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
माओवाद से प्रभावित रहे पुसपाल क्षेत्र में अब शांति और विकास की नई शुरुआत हो चुकी है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में शांति स्थापित होने के बाद पर्यटन विकास की संभावनाएं पुनः साकार हो रही हैं।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977