रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



6 मई 2026, जगदलपुर!आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विनायक गोयल जी द्वारा जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पानी टैंकरों का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा एवं लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हर्राकोडेर में आयोजित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोयल जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जल समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए पानी टैंकरों का वितरण किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद गांवों तक समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल संरक्षण, नए जलस्रोतों के निर्माण एवं पुराने स्रोतों के पुनर्जीवन जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।



इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों ने विधायक जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पानी टैंकरों की उपलब्धता से उन्हें राहत मिलेगी और दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों में कमी आएगी।

अंत में विधायक श्री विनायक गोयल जी ने सभी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की और कहा कि “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply