रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

प्रदेश में बेतहाशा बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण
8 मई 2026, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में व 543 सीटो पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ शहर के दलपत सागर समुंद चौंक में विरोध प्रदर्शन किया गया।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग को लेकर कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने में देरी करना उनके साथ अन्याय है।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया है, लेकिन वर्तमान सरकार परिसीमन और जनगणना की शर्तों के पीछे छिपकर इस महत्वपूर्ण सुधार को भविष्य के लिए टाल रही है। 543 लोकसभा सीटों और सभी राज्यों की विधानसभाओं में 33% आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू किया जाए। जनगणना और परिसीमन के नाम पर महिलाओं के हक को रोकना अनुचित है। सरकार को इच्छाशक्ति दिखाते हुए इसे आगामी चुनावों से ही प्रभावी बनाना चाहिए।श्री मौर्य ने कहा कहा कि केवल विज्ञापनों में “नारी शक्ति” की बात करना पर्याप्त नहीं है; असल सम्मान तब होगा जब सदन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। भाजपा सरकार को अपनी मंशा साफ करनी चाहिए और इसे तत्काल धरातल पर उतारना चाहिए।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मौर्य ने आगे कहा बेरोजगारी,बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बड़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज कर केवल अपने मित्रों उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का ही कार्य कर रही है।आम परिवारों का बजट दिनों दिन लगातार बिगड़ता जा रहा है मगर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण कर आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठया जाएं।अन्यथा कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,महामंत्री अभिषेक नायडू,विजय सिंह,जाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान,सुषमा सुता,प्रशांत जैन,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,मंडल अध्यक्ष गौतम पाणिग्रही,अमरनाथ सिंह, ललिता राव,सेक्टर अध्यक्ष आशीष बघेल,प्रकाश अग्रवाल,अपर्णा बाजपेयी,विजेंद्र ठाकुर,मन्नू सेन,शादाब अहमद,रंगा राव,आदर्श दलाई,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,एस नीला,मनिता राऊत,आकिब रजा,अंकित सिंह,कृष्णा,ज्योति राव,कमला भत्तरा,प्रतिमा बिसाई,लोकेश नंदा,दुशाल काले,शंकर सेन,मयंक झा,वैभव,अंफ़ाज खान,अनस खान,जीवन दास,राजा कश्यप,लोकेश नंदा,प्रकाश कश्यप,अमित बघेल,गीता नाग,शकुन नाग,ज्योति कश्यप,नरेंद्र कश्यप,सोनिया नेताम,एनड्रियास नाग,मनोहर ठाकुर,बबलू पाढ़ीआदि मौजूद रहे।