रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



बास्तानार ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही सामने – विकासखंड में स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय को नहीं करवाते सफाई

9 मई 2026, जगदलपुर/  आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम पर बड़े किलेपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है।

शौचालय की सीट गंदगी से भरी पड़ी है।



       बास्तानार ब्लाक मुख्यालय का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र पर व्यक्तियों की एक उम्मीद जागी की छोटे-मोटे इलाज से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन समय पर डॉक्टर इलाज दवा समय पर उपलब्ध होने व मरीजों के साथ उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचते हैं और अपना इलाज करवाते हैं तो पानी व शौचालय को उपयोग मिलने की सोचते हैं तो उसे शौचालय की गंदगी वह बदबू से स्वयं अपने आप को और भी ज्यादा बीमार महसूस करते हैं।

       पूरी तरह शौचालय गंदगी से वह बदबू से भरा पड़ा है, शौचालय में पानी पीने का डब्बा व कचरा फेंक दिया गया है व सीट को तोड़ दिया गया है।



जिम्मेदार अधिकारी– जहां जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी है वह स्वास्थ्य के प्रति बेपरवाह है विभाग के उच्च अधिकारी समय समय पर संबंधित अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करें। जिससे जमीनी हकीकत सामने आ सके, और ग्रामीणों की तकलीफ सामने आ सके।

जर्जर स्थिति सड़ा हुआ फाटक



इधर सरकार सुशासन अभियान चला रही है और इधर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आती जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply