रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

सालेपाल में 32.83 करोड़ की लागत से बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय,सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने किया भूमिपूजन

एकलव्य विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव : महेश कश्यप



09-05-2026, जगदलपुर : बस्तर के शैक्षिक विकास की दिशा में कार्य करते हुए व्यापक परिवर्तन के उद्देश्य से तोकापाल ब्लॉक के ग्राम सालेपाल में 32 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 480 सीटर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अतिथियों का बस्तरिया संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया। सांसद महेश कश्यप व विधायक विनायक गोयल ने माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



सांसद महेश कश्यप ने कहा हमारी सरकार बस्तर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा और सुविधाओं को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एकलव्य विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव है। यहाँ से पढ़कर निकलने वाले बच्चे देश के उच्च पदों पर आसीन होंगे और बस्तर का नाम रोशन करेंगे।



विधायक विनायक गोयल ने कहा चित्रकोट विधानसभा के सालेपाल में इस भव्य विद्यालय का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगा। 480 बच्चों के रहने और पढ़ने की अत्याधुनिक सुविधा मिलने से अब स्थानीय प्रतिभावान छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।



कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, यौगेन्द्र कौशिक, बाबुल नाग, सुरेश गुप्ता, चन्द्रकांत भण्डारी, जीवनाथ मौर्य, मुन्ना कश्यप, कमल ठाकुर, विश्वनाथ कश्यप, रतुराम पोडियामी, सुरेश यादव, मासो पोडियामी, बसंती कश्यप, सुमित्रा कश्यप,सरिता भोयर, बंडकु बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply