रिपोर्ट –जय शंकर पांडे




13 मई 2026, छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब दोनों पक्ष तालाब में मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply