रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

18 मई 2026, जगदलपुर के सामाजिक कार्यकर्ता विपिन तिवारी को राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा उन्हें “प्रदेश उपाध्यक्ष, बस्तर संभाग सर्व ब्राह्मण समाज” पद पर नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में विपिन तिवारी की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने विपिन तिवारी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बस्तर संभाग में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।