रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

19 मई 2026, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक कुणाल वर्मा था, जो पहले सब्जी बेचने का काम करता था और बाद में ऑनलाइन सट्टा कारोबार में सक्रिय हो गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ‘सेट स्पोर्ट बुक’ और ‘लोटस एप’ जैसे ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूल खातों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का लेनदेन कर रहे थे। जांच में अब तक लगभग 5 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चला है, जिससे पूरे नेटवर्क की गहराई का अंदाजा लगाया जा रहा है।