रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

19 मई 2026 / जगदलपुर के मेन रोड से लगे स्टेट बैंक से जेल रोड लाइन जहां पर हमारे माननीय लोगों का निवास है, फिर चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो दोनों का निवास स्थान है।

जगदलपुर के सदर वार्ड जहां बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के निवास के निकट पानी सप्लाई का पाइप फट गया है जिसकी वजह से पानी निरंतर रोड में फालतू बह रहा है।
देखें वीडियो में 👆
उस रोड में vip लोगों का आना जाना निरंतर लगा हुआ है, उसी रास्ते से जिले के कलेक्टर व एस. पी. उसी मार्ग से आते जाते हैं, बावजूद निगम के जो जवाबदार हैं वो कुंभकर्णीय निंद्रा में हैं।
जबकि बस्तर सांसद, बस्तर विधायक, जिले के कलेक्टर एस. पी. के नजर में हैं और शहर के निगम के अधिकारी बेपरवाह है उन्हें किसी का भी डर नहीं। और इन्हें आम लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं।
इस भीषण गर्मी में पानी की क्या अहमियत होती है, आम लोगों से पूछें। और इतने पानी बेवजह कई महीनो से बह रहा है। आखिर ये जवाबदारी किसकी है ?