रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 25 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत सखी निवास और शक्ति सदन में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र और अपात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
इससे पहले विभाग द्वारा 15 अप्रैल को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों की शुरुआती सूची जारी की गई थी और इस पर 29 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
अब उन सभी आवेदनों की जांच और निपटारे के बाद अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस सूची को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा उक्त सूची अवलोकन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।