रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



26 मई 2026, जगदलपुर / तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े मारेगा में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनायक गोयल एवं ईश्वर साहु विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास की 10 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएँ, युवा एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया। विधायक विनायक गोयल एवं विधायक ईश्वर साहु ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनायक गोयल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किया जा रहा है।



विधायक ईश्वर साहु ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। किसानों को धान बीज एवं कृषि सहायता संबंधी सामग्री प्रदान की गई। वनाधिकार योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वन भूमि पट्टा वितरित किया गया। मछुआरा समुदाय के लोगों को मछली पकड़ने के जाल उपलब्ध कराए गए, वहीं किसानों को आर्थिक सहायता स्वरूप चेक वितरण भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित अन्य हितग्राही सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक बेहतर मंच प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर साझा विधायक ईश्वर साहु जी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी जी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी जी, जनपद सदस्य डिकेश नाग जी, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप जी, बाबुल नाग जी, एवं पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply