रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

इंदिरा वार्ड उपचुनाव-2026 इंदिरा वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी के पक्ष में कांग्रेस का डोर टू डोर जनसंपर्क व प्रचार प्रसार जारी,प्रत्याशी तिवारी को मिल रहा वार्डवासियों का भरपूर प्रतिसाद

  27 मई 2026,जगदलपुर / इंदिरा वार्ड के आगामी नगर निगम उपचुनाव को लेकर वार्ड से कांग्रेस के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी के पक्ष में आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल और सघन जनसंपर्क किया गया। इस जनसंपर्क के दौरान वार्ड के अधिकृत प्रत्याशी का पक्ष में वोट करने अपील की गई वहीं वार्डवासियों का अभूतपूर्व और भारी जनसमर्थन मिला साथ ही वार्ड के बुजुर्गों,युवाओं और महिलाओं ने प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया।


       शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इंदिरा वार्ड उपचुनाव समिति के पदाधिकारी व कांग्रेसजन के साथ मोर्चा संभालते हुए वार्ड के प्रत्येक गली-कूचों और घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा आत्मीय संवाद किया और कहा यह इंदिरा वार्ड में पूर्व पार्षद स्व.रशीद खान का बेहद लगाव था उन्होंने वार्ड के लिए हमेशा प्राथमिकता से कार्य किया आज उन्हीं के उपदेशों का निर्वहन कर पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी भी पूरी लगन निष्ठा के साथ वार्ड के लिए कार्य करेंगे आप सभी कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी एक ऊर्जावान, ईमानदार और हमेशा सुख-दुख में खड़े रहने वाले जमीनी व्यक्ति हैं। इंदिरा वार्ड की जनता हमेशा से विकास पसंद रही है और इस बार भी वह वार्ड की देवतुल्य जनता कांग्रेस के हाथ को मजबूत करेगी।



इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,सुरेंद्र झा,बबली खान,बलराम यादव,वेंकट राव,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,लता निषाद,राजेंद्र पटवा,महामंत्री जाहिद हुसैन,नीतीश शर्मा, महेश द्विवेदी,एस नीला,मोहसिन खान,ज्योति राव,पार्षद कैलाश नाग,शुभम यदू,राकेश मौर, कमलेश पाठक,जस्टिन भवानी,हंशु नाग आदि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply